फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man who went to attend his grandmother's funeral died after drowning in the river

Gorakhpur News: दादी के अंतिम संस्कार में गए युवक की नदी में डूबने से मौत

Sat, 08 Mar 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man who went to attend his grandmother's funeral died after drowning in the river
बेलीपार इलाके की घटना, 18 वर्षीय रितिक प्रसाद की मौत
विज्ञापन

महावीर छपरा। बेलीपार में दादी के अंतिम संस्कार में गए युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। उसकी पहचान गडवापार निवासी रामाज्ञा प्रसाद के बेटे रितिक प्रसाद (18) के रूप में हुई। एनडीआरएफ की मदद से नदी से शव खोजकर बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, रितिक प्रसाद अपनी दादी की मौत के बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे भौवापार गांव के पास स्थित राप्ती नदी के तट पर अंतिम संस्कार में गया था। दाह संस्कार के बाद नदी में स्नान के दौरान रितिक और चार अन्य लोग डूबने लगे। यह देख वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह चार लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान रितिक गहरे पानी में चला गया। इसके बाद स्थानीय तैराक व एनडीआरएफ की मदद से नदी में शव खोजकर बाहर निकलवाया गया। जवान बेटे की मौत के बाद घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मुंबई में पढ़ता था रितिक
रितिक मुंबई में रहकर वहां 11वीं कक्षा में पढ़ता था। दादी के निधन का समाचार सुनकर वह गांव आया था। 17 मार्च से उसकी परीक्षाएं शुरू हो रही थीं। आठ मार्च यानी शनिवार को वह मुंबई जाने वाला था। उसका टिकट भी बन गया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से रितिक का पूरा परिवार सदमे में है। गांव के लोग भी शोकाकुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed