फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man was found hanging from a noose in the room under suspicious circumstances

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

Thu, 14 Aug 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man was found hanging from a noose in the room under suspicious circumstances
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के धर्मपुर में प्रदीप यादव उर्फ मटेलू (18) का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह जानकारी पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फाॅरेंसिक टीम के साथ पहुंची शाहपुर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रदीप यादव दो बहनों में सबसे छोटा था। माता-पिता की 10 वर्ष पहले मौत चुकी है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में हैं। प्रदीप गीता वाटिका स्थित पेट शाॅप पर काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात नौ बजे घर पहुंचा और कमरे में चला गया। बुधवार सुबह नौ बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसी ने खिड़की से झांका तो उसकी एक झलक दिखी, जिसमें वह एक जगह खड़ा दिख रहा था। एक घंटे बाद पड़ोसी दोबारा उधर से गुजरा और खिड़की से देखा तो वह उसी मुद्रा में खड़ा मिला। आशंका होने पर उसने खिड़की खोली तो वह साड़ी के फंदे से लटका मिला। शोर मचाने पर और भी लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने छानबीन कर शव के पास मिले मोबाइल फोन को जब्त किया। चर्चा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी कर ली है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक ने खुदकुशी की है या हत्या है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed