{"_id":"67db2a5acc7d4efcb40c9a33","slug":"gorakhpur-news-a-young-man-riding-a-scooter-died-after-being-crushed-by-a-traveler-on-gorakhnath-overbridge-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-874484-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ ओवरब्रिज पर ट्रैवलर से कुचलकर स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ ओवरब्रिज पर ट्रैवलर से कुचलकर स्कूटी सवार युवक की मौत
विज्ञापन
गोरखनाथ ओवरब्रिज पर दिन में करीब 11 बजे हुआ हादसा, 20 मिनट सड़क पर पड़ा रहा शव
गोरखपुर। गोरखनाथ ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रैवलर से कुचलकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बुधवार दिन में करीब 11 बजे हादसा हुआ। इसके बाद करीब 20 मिनट तक शव ओवरब्रिज पर पड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की पहचान शाहपुर पादरी बाजार जेल बाईपास रोड निवासी रोहित कुमार श्रीवास्तव (29) के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ओवरब्रिज से गोरखनाथ की तरफ रोहित स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी से पहले स्कूटी में धक्का लगा। इसके बाद रोहित नीचे गिर गया और हेलमेट निकलकर दूसरी तरफ जा गिरा। इसी बची सिर पर ट्रैवलर का पहिया चढ़ गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैवलर को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि चालक भाग निकला। घटना के बाद ओवरब्रिज पर देखने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस ने वाहनों को आगे बढ़वाया। इसके साथ ही गोरखनाथ पुलिस ने रोहित के पिता भरत श्रीवास्तव को सूचना दी। इसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।