फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man making a reel with his friends drowned in Rapti, search continues

Gorakhpur News: राप्ती में दोस्तों के साथ रील बना रहा युवक डूबा, खोजबीन जारी

Fri, 27 Jun 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man making a reel with his friends drowned in Rapti, search continues
एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार को नदी में चलाएगी तलाशी अभियान, अनहोनी की आशंका में सहमे परिजन
विज्ञापन

गीडा। क्षेत्र के कालेसर स्थित राप्ती नदी में नहाते समय रील बना रहा किशोर डूब गया। वह छह दोस्तों के साथ राप्ती में नहाने गया था। उधर, घर वाले ढूढते हुए जब पूछताछ की तो उन्हें डूबने की जानकारी हुई। सूचना पर गीडा थाना पुलिस और एसडीआरएफ पिपरौली निवासी राज वर्मा की तलाश कर रही है।
बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे पिपरौली बाजार के दक्षिण मोहल्ले में रहने वाला राज वर्मा (17) गांव के अन्य किशोरों लल्लू, अब्दुल, शाकिब, साकेत, अरमान और कुनाल के साथ ऑटो बुक कर कालेसर पहुंचा था। वहां सभी बंधे के पास राप्ती नदी में नहाने गए। सभी एक साथ नहा रहे थे, इसी बीच राज मोबाइल फोन लेकर नहाने का रील बनाने लगा और गहरे पानी में चला गया। अन्य साथियों ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया, लेकिन वह नदी के तेज बहाव में डूब गया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी दहशत में आ गए। सभी घर लौटे लौटे और मोबाइल बंद कर लिया। शाम होने पर राज के पिता गुल्लू वर्मा ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि सभी बच्चे घर आ गए, लेकिन राज का पता नहीं है। इसके बाद उन्होंने साथ गए लड़कों के घर जाकर पूछताछ की तो राज के डूबने की बात सामने आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में गीडा एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि पिपरौली बाजार के राज वर्मा नाम के किशोर की कालेसर जीरो प्वॉइंट पर राप्ती नदी में डूबने की सूचना मिली है। हल्का दरोगा ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार को नदी में तलाश अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चार भाई-बहनों ने सबसे छोटा है राज
राज वर्मा घर में सबसे छोटा है। इस वर्ष वह मुरारी इंटर कालेज सहजनवां में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके पिता गुल्लू वर्मा फेरी लगाकर बर्तन बेचने का कारोबार करते हैं। दो बड़ी बहनें विनीता और ज्योति की शादी हो चुकी है तथा बड़ा भाई विकास है। मां की पहले ही मौत चुकी है। भाई व बहन अनहोनी की आशंका में सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed