फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man from the neighborhood brutalized an innocent seven-year-old child

Gorakhpur News: सात वर्षीय मासूम से पड़ोस के युवक ने की हैवानियत

Mon, 28 Oct 2024 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man from the neighborhood brutalized an innocent seven-year-old child
गोरखपुर। बेलीपार इलाके के एक गांव में रविवार की शाम सात वर्ष की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। हैवानियत करने वाला हत्या का आरोपी भी है। परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में मासूम को देखा तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक के एक साथी को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ चल रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेलीपार क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बच्ची कक्षा एक की छात्रा है। मां की मौत के बाद बच्ची दो वर्ष से अपने भाई-बहन के साथ ननिहाल में रहती है। आरोपी 30 वर्षीय युवक पर पहले से हत्या का आरोप है। उसने पहली पत्नी के छोड़ने के बाद दूसरी शादी की, लेकिन कुछ दिन बाद उसे भी जहर देकर मार डाला था। इसके बाद से वह घर पर अकेले रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस की रहने वाली मासूम को वह अक्सर बुलाकर रुपये देकर सुर्ती मंगाता था। साथ ही उसे टाॅफी भी देता था। रविवार की रात में घरवाले खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसने मासूम को बुलाया और खेत की ओर लेकर चला गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। रोते हुए घर पहुंची मासूम ने नानी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे ग्राम प्रधान के साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे खतरे से बाहर बताया।
घटना की जानकारी होने पर एसपी साउथ जितेंद्र कुमार जिला महिला अस्पताल पहुंचे और मासूम का हाल जाना। पीड़ित परिवार से बातचीत कर थाने पर तहरीर देने को कहा। तहरीर मिलते ही पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।


वर्जनजिला अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। वहां पर थाने से महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। ग्रामीणों की ओर से पकड़े गए युवक से पूछताछ चल रही है। आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम को गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed