फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man consumed poison while going live on Facebook and died

Gorakhpur News: फेसबुक पर लाइव होकर युवक ने खाया जहर, मौत

Sun, 13 Apr 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man consumed poison while going live on Facebook and died
कैंपियरगंज इलाके की घटना, 19 वर्षीय युवक अंकुर द्विवेदी की शहर के निजी अस्पताल में मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंपियरगंज इलाके में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर जहर खा लिया। अचेत अवस्था में परिजनों ने गोरखनाथ क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
कैंपियरगंज क्षेत्र के खजुरगांवा निवासी रमेश द्विवेदी के बेटे अंकुर द्विवेदी (19) ने जहर खाया है। ग्रामीणों ने बताया कि घर के पास स्थित अलेनाबाद बाग से अंकुर अपराह्न करीब तीन बजे फेसबुक पर लाइव हुआ। इस दौरान उसके पास तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी था। नोट पढ़कर वह बोल रहा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं अब आगे और नहीं चल पाउंगा, मेरा जीवन बस इतना ही था।
विज्ञापन

इसी तरह उसने सभी रिश्तेदारों पटीदारों का नाम लेकर उनसे माफी मांगी। इसी बीच उसने अपने जेब से सल्फास की गोलियों से भरा डब्बा निकाला। एक-एक करके पांच गोलियां उसने खा ली। आखिरी में उसने बोला कि मैं अपनी स्वेच्छा से जहर खा रहा हूं, इसमे मेरे परिवार के किसी सदस्य का कोई दोष नहीं है। मेरी मौत के बाद उन्हें परेशान ना किया जाए। फेसबुक पर यह सब देख कई लोगों ने कमेंट के माध्यम से उसे रोकने की कोशिश की। कुछ लोगों ने कॉल कर रोकना चाहा। इसी बीच किसी ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के पास बाग में जाकर परिजन पहुंचे तो वहां अंकुर अचेत अवस्था में गिरा पड़ा था। एंबुलेंस में उसे शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अंकुर जिद्दी प्रवृत्ति का था। छोटी-छोटी बात पर वह नाराज हो जाता था। घर पर किसी ने डांटा है, इसके बाद उसने खुदकुशी की है। वहीं कैंपियरगंज पुलिस का कहना है कि किसी के माध्यम से सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।


नौ अप्रैल को अंकुर का था जनेऊ संस्कार
ग्रामीणों ने बताया कि रमेश द्विवेदी गिट्टी बालू की सप्लाई करते हैं। नौ अप्रैल को उनके घर गृह प्रवेश था। उसी दिन अंकुर का जनेऊ संस्कार भी था। इस दौरान घर पर रिश्तेदार पटीदार के साथ ही काफी भीड़ उमड़ी थी। रमेश द्विवेदी के दो बेटे थे, इसमें अंकुर बड़ा था। पिता रमेश ने बताया कि अभी कुछ ही दिन पूर्व धूमधाम से बेटे का जनेऊ किया, अचानक ये क्या हो गया। यह कहते हुए वह रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed