फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, A young man committed suicide by hanging himself in Bargadhi village

Gorakhpur News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, शराब पिलाकर प्रॉपर्टी डीलर ने लिखवा लिया था खेत

Sun, 04 May 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 12:50 AM IST
सार

परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि राम शृंगारे का पूरा खेत एक प्रॉपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री करा ली थी। राम शृंगारे के नाम से लगभग पांच बीघा खेत था। दो वर्ष पूर्व प्रॉपर्टी डीलर ने शराब पिलाकर रजिस्ट्री करवा ली थी। राम शृंगारे ने बाद में आपत्ति दाखिल की थी, जिसका अभी मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, A young man committed suicide by hanging himself in Bargadhi village
अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव निवासी युवक ने शनिवार दोपहर में कमरें में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खुदकुशी के कारणों की जानकारी परिवार वाले नहीं दे सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बरगदही गांव के बिचउपुर टोला निवासी राम शृंगारे निषाद (38) रंगाई-पुताई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शराब पीने का आदी था। शनिवार दोपहर में राम शृंगारे की पत्नी गीता बगल में स्थित स्कूल में काम करने चली गई थी।
विज्ञापन


तीन बेटियां अंजली (15), संजना (12), मीरा (8) पढ़ने गई थीं। बड़ी बेटी अंजली घर खाना खाने के लिए घर पहुंची तो कमरे में कुंडी से लटकता पिता का शव देखकर चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवार के अनुसार, शनिवार दोपहर में भी वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने से रोकने पर पत्नी से होती थी नोकझोंक
बड़ी बेटी अंजली बार-बार पिता को याद कर रोते हुए बेहोश हो जा रही थी। पति की मौत के बाद पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल था। गीता ने बताया कि वह राम शृंगारे को हमेशा शराब पीने से रोकती थी। इसी बात को लेकर दोनों नोकझोंक भी होती थी। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।


दो वर्ष पूर्व प्रॉपर्टी डीलर ने शराब पिलाकर लिखवा लिया था खेत
परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि राम शृंगारे का पूरा खेत एक प्रॉपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री करा ली थी। राम शृंगारे के नाम से लगभग पांच बीघा खेत था। दो वर्ष पूर्व प्रॉपर्टी डीलर ने शराब पिलाकर रजिस्ट्री करवा ली थी। राम शृंगारे ने बाद में आपत्ति दाखिल की थी, जिसका अभी मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed