फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A woman who left home to pluck flowers jumped in front of a train and died

Gorakhpur News: फूल तोड़ने घर से निकली महिला ट्रेन के सामने कूदी, मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A woman who left home to pluck flowers jumped in front of a train and died
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा रमवापुर निवासी गुड्डू गुप्ता की पत्नी सरिता गुप्ता (40) ने रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह घर से फूल तोड़ने के बहाने निकली थी।
विज्ञापन

सरिता गुप्ता की शादी 17 वर्ष पहले गुड्डू गुप्ता से हुई थी। संतान न होने से दोनों की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। आरोप है कि सरिता रविवार सुबह फूल तोड़ने के लिए घर से निकली। तीन किमी दूर गोरखप-बढ़नी रेल मार्ग पर स्थित नयनसर गांव के सामने गोरखपुर की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस और जीआरपी नकहा ने शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दया।
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed