फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A woman was duped of Rs 10.60 lakhs in the name of a part-time job

Gorakhpur News: पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में युवती से 10.60 लाख की जालसाजी

Thu, 20 Mar 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A woman was duped of Rs 10.60 lakhs in the name of a part-time job
रामगढ़ताल इलाके की युवती ने साइबर थाने में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के इंद्रानगर की मुस्कान कश्यप से पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में 10.60 लाख रुपये की ऑनलाइन जालसाजी हो गई। पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात पर जालसाजी का केस दर्ज कराया है। साइबर थाने की पुलिस ने मामले में बुधवार को संबंधित बैंक से जालसाज के खाते का विवरण निकालकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मुस्कान कश्यप ने तहरीर देकर बताया कि विगत दिनों व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज कर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आया। इसके बाद एक गूगल लिंक दिया गया। इसके जरिये एक आईडी बनवाई गई। इसके बाद 10 हजार रुपये भेजने पर अच्छा रिटर्न मिला। यह भी कहा गया कि अधिक पैसे लगाने पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा दिया गया। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके 10.60 लाख रुपये जमा करा दिया गया। जब रुपये निकालने की बात कही तो और और जमा करने के लिए कहा गया। तब जालसाजी का अहसास हुआ। सात मार्च से 13 मार्च के बीच रुपये जमा किए हैं। इसका पूरा विवरण उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed