फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A woman was cheated of Rs 1 lakh by pretending that her brother was stranded in Dubai

Gorakhpur News: भाई के दुबई में फंसे होने का झांसा देकर युवती से ठगे एक लाख

Sun, 06 Jul 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A woman was cheated of Rs 1 lakh by pretending that her brother was stranded in Dubai
एसपी क्राइम के आदेश पर गोला पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के बरईपुरा उर्फ पड़ौली निवासी शबाना ने एक अनजान कॉलर पर ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने एक जालसाज पर भाई के दुबई में फंसे होने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। एसपी क्राइम के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

शबाना ने तहरीर में बताया कि बीते 23 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि आपका भाई दुबई में फंसा हुआ है। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर रखा है। एक लाख रुपये नहीं भेजे तो उसका वीजा नहीं लग पाएगा। शबाना ने कॉलर द्वारा बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। शातिर जालसाज ने दोबारा कॉल कर जब टिकट के एवज में 95 हजार रुपये की मांग फिर से की तो शबाना को ठगी का एहसास हुआ। जालसाज ने इस बार धमकी दी कि टिकट नहीं लेने पर भाई को तीन माह की जेल हो जाएगी। शबाना ने मामले को लेकर एसपी क्राइम से शिकायत की।
विज्ञापन

थानाप्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मोबाइल व अकाउंट नंबर के आधार पर शातिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed