फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A woman fainted and died, her body reached her son through social media

Gorakhpur News: गश खाकर गिरी महिला ने तोड़ा दम, सोशल मीडिया के जरिये बेटे तक पहुंचा शव

Tue, 12 Aug 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A woman fainted and died, her body reached her son through social media
कुनराघाट के पिपरडाडा की रहने वाली थीं रीता चौरसिया
विज्ञापन

एम्स। सिंघड़िया क्षेत्र के गैस गोदाम गली में सोमवार को एक महिला अचानक गश खाकर गिर गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एम्स ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक संस्था के जरिये पुलिस ने शहर के कई ग्रुपों में फोटो शेयर किए। इसके जरिये महिला की पहचान कुनराघाट के पिपरडाडा निवासी रीता चौरसिया के रूप में हुई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को उनके बेटे के सुपुर्द कर दिया।

रीता चौरसिया सुबह घर से काम पर निकली थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे वह गैस गोदाम गली में पहुंची ही थीं कि अचानक वह गश खाकर सड़क पर गिर गईं। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दरोगा नीरज कुमार शाह ने एंबुलेंस से महिला को एम्स ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान न होने पर दरोगा ने अंचल सेवा संस्था के अश्वनी कुमार व पुष्प लता सिंह की मदद से फोटो को विभिन्न ग्रुपों में शेयर कराया। इसके बाद रीता के बेटे शुभम ने पुलिस से संपर्क कर शव को घर लाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed