फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, A woman committed suicide after giving an application at police station in a dispute patriarchy

Gorakhpur News: पटीदार से हुआ विवाद- होली में फेंक दिया था रंग, महिला ने कर ली खुदकुशी- आखिर क्यों

Mon, 17 Mar 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 01:03 AM IST
सार

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बसियाडीह की जानकी और उनके पति मनोज दिव्यांग हैं। वे बोल नहीं पाते हैं। बताया जा रहा है कि होली के दिन जानकी के दस साल के बेटे ने पटीदारी की एक महिला पर रंग फेंक दिया था। इसको लेकर विवाद हो गया। शनिवार को भी इसको लेकर झगड़ा हुआ था। दूसरे पक्ष की महिला ने डायल 112 पर सूचना दी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, A woman committed suicide after giving an application at police station in a dispute patriarchy
खुदकुशी

विस्तार

गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके में होली में रंग फेंकने को लेकर पटीदारों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी बीच दूसरे पक्ष की एक महिला ने शनिवार रात में खुदकुशी कर ली। घर के कमरे में छत की कुंडी से लटका हुआ उसका शव मिला। तिवारीपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


महिला की पहचान तिवारीपुर क्षेत्र के बसियाडीह की जानकी (35) पत्नी मनोज के रूप में हुई। ससुर ने आरोप लगाया है कि पटीदार की धमकी से डरकर बहू ने खुदकुशी की है। उनका कहना है कि पुलिस ने थाने बुलाया तबसे वह डर गई थी। पटीदार अलग से उसे धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बसियाडीह की जानकी और उनके पति मनोज दिव्यांग हैं। वे बोल नहीं पाते हैं। बताया जा रहा है कि होली के दिन जानकी के दस साल के बेटे ने पटीदारी की एक महिला पर रंग फेंक दिया था। इसको लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी इसको लेकर झगड़ा हुआ था। दूसरे पक्ष की महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस आई और दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर आने के लिए कहा। इस बीच शनिवार रात में जानकी देवी ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। जानकी देवी चार बच्चों की मां थीं।


पटीदारों के बीच आपस में रंग खेलने को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर डायल 112 पुलिस गई थी। एक पक्ष की महिला ने प्रार्थना पत्र भी दिया था। किसी को थाने पर पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया था। महिला के बारे में पता चला है कि वह पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है। तहरीर मिलने पर जांच कर केस दर्ज किया जाएगा: ओंकार दत तिवारी, सीओ कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed