{"_id":"68fa85dbc0cb2a242503453e","slug":"gorakhpur-news-a-whistle-burned-in-the-barhuan-transmission-line-disrupting-power-supply-to-25000-homes-in-the-city-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1111261-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बरहुआं ट्रांसमिशन में सीटी जला.. शहर के 25 हजार घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बरहुआं ट्रांसमिशन में सीटी जला.. शहर के 25 हजार घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
शाम छह बजे से रात 11 बजे तक लालडिग्गी और राजघाट उपकेंद्र क्षेत्र में ठप रही आपूर्ति
गोरखपुर। बिजली निगम के बरहुआं ट्रांसमिशन में बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजे सीटी (एक प्रकार का उपकरण) जल गया। इससे शहर के लालडिग्गी और राजघाट उपकेंद्र क्षेत्र में लगभग 25 हजार घरों में बिजली गुल हो गई। रात 11 बजे ट्रांसमिशन में जले उपकरण को बदला गया तब जाकर आपूर्ति शुरू हो पाई।
बरहुआं ट्रांसमिशन से शहर के राजघाट, लालडिग्गी समेत कई उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार शाम को ट्रांसमिशन सीटी जल जाने से लालडिग्गी और राजघाट उपकेंद्र को जाने वाली बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसकी वजह से इन दोनों उपकेंद्र क्षेत्र के करीब 25 हजार उपभोक्ताओं के घरों की आपूर्ति भी बंद हो गई। एक घंटे बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर फोन करके जानकारी ली।
उपभोक्ता राजेंद्र जायसवाल, सुनील पांडेय, विश्वविजय तिवारी आदि ने बताया कि लोगों के घरों का इनवर्टर बंद होने के बाद इलाके में अंधेरा छा गया। टाउनहाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि शाम लगभग छह बजे बरहुआं के ट्रांसमिशन से लालडिग्गी व राजघाट उपकेंद्र को दी जाने वाली लाइन की सीटी जल गया। इसकी वजह से आपूर्ति बंद हो गई थी।