फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A western disturbance will come again today, enjoy the lukewarm sunshine.

Gorakhpur News: आज फिर आएगा एक पश्चिमी विक्षोभ, गुनगुनी धूप का लिजिए आनंद

Mon, 17 Feb 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A western disturbance will come again today, enjoy the lukewarm sunshine.
एक महीने से तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है
विज्ञापन


गोरखपुर। ठंडी हवा का जोर कम होने से रविवार को दिन के तापमान में दो डिग्री और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। इससे ठंड का असर कम हुआ है। सोमवार को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर हिमालय क्षेत्र में होगा। इस वजह से तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे सप्ताह गुलाबी ठंडक रहेगी। हवा का जोर कम होने से लोग गुनगुनी धूप का मजा ले सकेंगे।
बीते बृहस्पतिवार से करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा हिमालय की तरफ से बह रही थी। हवा में नमी की वजह से तेज धूप में भी सिहरन होने लगती थी। अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। लोग दिन में भी फुल स्वेटर, जैकेट पहन रहे थे। लेकिन शनिवार से हवा के रफ्तार में कमी आने लगी थी। रविवार को हवा शांत हुई तो अधिकतम तापमान बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनत तापमान भी 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी से ठंड का असर कम हो गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले दो से तीन दिन तक तापमान इसी तरह से बना रहेगा। हालांकि सोमवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी क्षेत्र में पड़ेगा। इसलिए तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। तीन दिन बढ़त के बाद तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आएगी। इसका असर यह होगा कि लोगों को गुलाबी ठंड का आनंद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बरतें सावधानी
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि इस समय तापमान में उतार चढ़ाव रहता है। इस वजह से वायरल संक्रमण का भी असर अधिक होता है। इसलिए धूप में भी पूरी बांह के कपड़े पहनें। छोटे बच्चों को अभी सर्दी से बचाकर रखें। बुखार-सर्दी, जुकाम इन दिनों अधिक फैलता है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed