फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A wave of faith surged at Raghav Shakti Milan

Gorakhpur News: राघव शक्ति मिलन में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 04 Oct 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A wave of faith surged at Raghav Shakti Milan
बसंतपुर चौराहे पर राघव शक्ति मिलन कार्यक्रम के दौरान दुर्गाबाड़ी के दुर्गा प्रतिमा की आरती करते - फोटो : आरपीएफ
- शहर के बसंतपुर चौराहे पर हुआ कार्यक्रम, खूब लगे जयघोष
विज्ञापन

- बर्डघाट रामलीला से भगवान राम ने दुर्गाबाड़ी की प्रतिमा मां दुर्गा की उतारी आरती

गोरखपुर। दुर्गा मिलन चौक के नाम से जाना जाने वाला बसंतपुर चौराहा बृहस्पतिवार रात भक्ति से सराबोर हो गया। अद्भुत राघव शक्ति मिलन कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बर्डघाट रामलीला मैदान से भगवान राम बसंतपुर पहुंचे, वहीं दुर्गाबाड़ी की मां दुर्गा की प्रतिमा भी दूसरी तरफ से बसंतपुर पहुंची। जहां भगवान राम ने मां दुर्गा की आरती उतारी। इस दौरान जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

राघव शक्ति मिलन कमेटी की ओर से 1948 से यह परंपरा चली आ रही है। बर्डघाट रामलीला कमेटी की ओर से सबसे पहले रामलीला का मंचन किया गया। इसमें भगवान राम ने लीला का मंचन करते हुए रावण से युद्ध किया। वध के मंचन के बाद रावण का पुतला जलाया गया। इसके बाद भगवान राम रथ पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के बीच शोभायात्रा निकाल कर बसंतपुर चौराहा पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ बंगाली समिति दुर्गाबाड़ी की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धा भाव के साथ निकली, जो बसंतपुर चौराहा पहुंची। भगवान राम और मां दुर्गा का इस चौराहे पर अद्भुत राघव शक्ति मिलन को देखने के लिए लोग उत्सुक थे। इस दौरान कुछ कमेटियों की ओर से करतब भी दिखाए गए। आस्था के साथ जय श्रीराम व जय माता दी के नारे बसंतपुर चौराहे पर गूंज रहे थे। भीड़ इतनी थी कि लोगों को खड़ा होना भी मुश्किल था लेकिन आस्था के आगे लोगों की मुश्किलें समाप्त हो गई थीं। देर रात भगवान राम ने मां दुर्गा की आरती उतारी। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर गणेश वर्मा, अतुल सराफ, शरद चंद्र अग्रहरि, संजय गुप्ता, संतोष पटवा, अजय गुप्ता, महेश पोद्दार, उमेश अग्रहरि, रोहित सराफ, नितिन जायसवाल, अनिल बर्नवाल, नीरज सराफ, प्रतीक बरनवाल, राजेश वर्मा, आशीष बर्नवाल, लाल बाबू वर्मा, रमेश वर्मा, रितेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed