फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, A three-member committee was formed to investigate the patient-mafia case

गोरखपुर मरीज माफिया: मरीजों की खरीद-फरोख्त के लिए गठित हुई तीन सदस्यीय कमेटी-रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

Wed, 26 Mar 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 12:46 AM IST
सार

बिहार और देवरिया-कुशीनगर के मरीजों को झांसे में लेकर निजी नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर मनमानी पैसा वसूलने के मामलों का कई बार खुलासा हो चुका है। पिछले दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अस्पताल संचालक मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराने पर दलालों को रुपये देने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, A three-member committee was formed to investigate the patient-mafia case
मामले की जांच में शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरीजों की खरीद फरोख्त और कमीशनखोरी के मामलों की जांच के लिए प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट, एडिशनल सीएमओ और डिप्टी सीएमओ को शामिल किया गया है। कमेटी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बिहार और देवरिया-कुशीनगर के मरीजों को झांसे में लेकर निजी नर्सिंग होम में इलाज के नाम पर मनमानी पैसा वसूलने के मामलों का कई बार खुलासा हो चुका है। पिछले दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अस्पताल संचालक मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराने पर दलालों को रुपये देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले के सार्वजनिक होने पर स्वास्थ्य विभाग ने आठ अस्पतालों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इन अस्पतालों की तरफ से अपना पक्ष सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है, जिनका अभी परीक्षण चल रहा है। इसी मामले में मंगलवार को प्रशासन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडी हेल्थ भी कर चुके हैं कार्रवाई की घोषणा
मरीज-माफियाओं के प्रकरण में शासन की सख्ती के बाद कार्रवाई तेज हुई है। सोमवार को एडी हेल्थ ने भी निजी अस्पताल संचालकों, आईएमए के पदाधिकारियों और सरकारी अस्पतालों के चिकित्साधिकारियों की संयुक्त बैठक में इस मामले में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में बताया गया था कि एक मंडल स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है जो ऐसे मामलों की नियमित जांच व निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed