फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A new base kitchen will be built at Gorakhpur Junction, it will be monitored with AI technology cameras

Gorakhpur News: गोरखपुर जंक्शन पर बनेगा नया बेस किचन, एआई तकनीक वाले कैमरे से होगी निगरानी

Tue, 12 Aug 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A new base kitchen will be built at Gorakhpur Junction, it will be monitored with AI technology cameras
खाने की गुणवत्ता, मेस और सफाई के अलावा कर्मियों पर भी अधिकारी रखेंगे नजर
विज्ञापन

गोरखपुर। ट्रेन में यात्रियों को दिए जाने वाले भोजन की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से की जाएगी। इसके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) गोरखपुर जंक्शन पर नया बेस किचन बनवाएगा। इस किचन में सीसीटीवी कैमरों के साथ एआईयुक्त सेंसर लगाए जाएंगे। खाने और किचन में गंदगी व रसोइये के कपड़े साफ नहीं होने पर भी नोटिफिकेशन अधिकारियों के पास पहुंच जाएगा।


आईआरसीटीसी रेल टिकट बुक करते समय भोजन का विकल्प देता है। स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही उनकी सीट पर आईआरसीटीसी का कर्मचारी भोजन लेकर पहुंच जाता है। हालांकि, खाने की गुणवत्ता को लेकर अक्सर शिकायतें रहती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि एआई वाले सेंसर में इस प्रकार फीडिंग की जाएगी कि यदि भोजन बनाने वाले कर्मचारी ने शेफ वाला कैप नहीं पहना होगा और ग्लब्स नहीं लगाया है तो भी पता चल जाएगा। जहां भोजन बनता है, वहां की सीधी निगरानी कैमरों से होगी। बेस किचन में आरओ ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा और गर्म पानी के लिए सोलर पैनल लगाकर बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गोरखपुर में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बेस किचन तैयार किया जाएगा। एआई तकनीकी वाले कैमरे लगाए जाएंगे जिससे खान-पान की गुणवत्ता की निगरानी में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed