फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A group of monkeys roaming in the village...the chief is attacking

Gorakhpur News: गांव में घूम रहा बंदरों का झुंड...हमला कर रहा मुखिया

Tue, 24 Dec 2024 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A group of monkeys roaming in the village...the chief is attacking
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। रघुनाथपुर में बंदरों का उत्पात जारी है। झुंड का मुखिया इंसानों को देखकर उनपर हमला कर रहा है। रास्ते में आते-जाते लोगों को देखकर उनको धक्का दे रहा है। उत्पात की वजह से गांव के लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रघुनाथपुर टोला सुरवलिया में पिछले 15 दिनों से बंदरों के एक झुंड ने उत्पात मचा रखा है। रविवार को बंदर ने एक युवक की नाक नोच ली थी। रघुनाथपुर में खुदवा ताल के पास से बंदर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इनकी संख्या करीब छह से सात है। ये जंगल से निकलकर गांव में आ रहे हैं। बाद में भी वापस चले जाते हैं। झुंड में से सभी बंदर हमला नहीं कर रहे। इसमें इनका एक मुखिया है, जो जिस तरफ जाता है, उधर ही सभी जाते हैं। वहीं अक्सर लोगों पर हमला कर रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथपुर मिथिलेश गुप्ता ने बताया कि बंदरों का उत्पात इतना ज्यादा हो गया है कि बच्चे भी स्कूल जाने से डर रहे हैं। अब तक करीब 10 लोगों को बंदर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

असुरक्षित महसूस कर रहे हैं बंदर

चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बंदर अक्सर इंसानों के पास भोजन की तलाश में आते हैं। यदि वे भोजन प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो हमला कर सकते हैं। इसके अलावा यदि वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो कभी-कभी हमला कर सकते हैं। झुंड पर खतरा महसूस होने पर उनका मुखिया बचाव में आगे आता है। वृक्षों की कटाई या शहरीकरण, अपने आवास को खतरे में महसूस करता देख भी बंदर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोले ग्रामीण...
बंदरों का उत्पात इतना ज्यादा हो गया है कि जरूरी काम से भी घर से बाहर निकलने में डर लगता है। बंदर अक्सर लोगों पर हमला कर दे रहे हैं।
- कृष्ण चंद्र यादव

एक दिन बंदर ने दौड़ा लिया। खेत में भागकर पीछा छुड़ाया। लोगों ने रास्ते पर आना-जाना कम कर दिया है जहां उनका सबसे ज्यादा उत्पात है।
- सुनील मौर्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed