फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A four-member committee has been formed for delimitation of panchayat elections

Gorakhpur News: पंचायत चुनाव परिसीमन के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित

Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A four-member committee has been formed for delimitation of panchayat elections
पांच जून तक कमेटी को परिसीमन कर भेजनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

1000 की जनसंख्या में बनेगी एक पंचायत, डीएम करेंगे कमेटी की अध्यक्षता
गोरखपुर। पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने सभी निदेशक पंचायती राज और डीएम को पत्र भेजा है। साथ ही पंचायत का परिसीमन करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम गठित कर दी है। पांच जून तक सभी डीएम को परिसीमन कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

नगर निगम, पालिका और पंचायत के विस्तार के बाद कई ग्राम पंचायतों का क्षेत्र कम हो गया था। 2026 में पंचायत चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए पंचायत का परिसीमन जरूरी हो गया है। शासन ने पंचायत का परिसीमन करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की है। इसमें सीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति का सचिव जिला पंचायत राज अधिकारी को बनाया गया है। समिति को पांच जून तक पुनर्गठन का प्रस्ताव पंचायती राज निदेशालय को भेजना है। साथ ही ग्राम पंचायत की जनसंख्या एक हजार रखने को कहा गया है। जनसंख्या अधिक होने पर नई पंचायत बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed