{"_id":"687fea7fd3b302112c01fa68","slug":"gorakhpur-news-a-fake-id-of-the-mother-was-created-and-obscene-photos-of-her-daughters-were-sent-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1011441-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां की फेक आईडी बनाकर उनकी बेटियों का भेजा अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां की फेक आईडी बनाकर उनकी बेटियों का भेजा अश्लील फोटो
विज्ञापन
शाहपुर इलाके का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके की महिला की फेक आईडी से उन्हीं की बेटियों की एडिट अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। रिश्तेदारों ने मां-बेटी को बताया तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद महिला ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।
थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए किराए के मकान में रहती हैं। आरोप है कि पांच जुलाई को किसी शख्स ने फेक आईडी से उनके नाम से फेसबुक अकाउंट बनाया। कुछ दिनों में ही उसने उनके सभी रिश्तेदारों को जोड़ लिया। वह अक्सर रिश्तेदारों से चैट भी करता था। लेकिन उसने किसी से अभद्रता नहीं की। कुछ दिनों बाद वह उनके रिश्तेदारों व परिचितों को उनकी बेटियों की एडिट किए हुए अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट कर भेजने लगा। यह देख उनके रिश्तेदार अचंभित हो गए और मां-बेटी को बताया। इसके बाद वह बेटियों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी। शाहपुर थानाप्रभारी नीरज राय ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।