फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A councillor going to an invitation alleged assault and hitting with the butt of a revolver

Gorakhpur News: निमंत्रण में जा रहे सभासद ने मारपीट व रिवॉल्वर के बट से मारने का लगाया आरोप

Fri, 02 May 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A councillor going to an invitation alleged assault and hitting with the butt of a revolver
उपनगर के पटना चौराहा स्थित मॉडल शॉप के सामने की घटना
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर सभासद पर लगाया मारपीट का आरोप
पुलिस केस दर्ज करके मामले की कर रही छानबीन
बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज के वार्ड संख्या 12 लक्ष्मीबाई नगर के सभासद दीपक शर्मा ने निमंत्रण में जाते समय मारपीट करने व रिवॉल्वर के बट से मारने का आरोप लगाया है। तहरीर देकर केस भी दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर सभासद पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्ष्मीबाई नगर निवासी सभासद दीपक शर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि बुधवार की रात क़रीब 10:30 बजे एक जगह निमंत्रण में जा रहा था। आरोप लगाया कि इसी बीच पटना चौराहे के पास स्थित मॉडल शॉप के सामने खड़े मनबढ़ चक्रधारी सोनकर ने घेर लिया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद फोन किया तो उनके बुलाने पर मॉडल शॉप के मालिक विशाल राय कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वह जान से मार डालने की बात कहते हुए रिवॉल्वर की बट से मेरे सिर पर वार कर दिया। रिवॉल्वर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। नगर पंचायत कर्मी उमेश यादव व अन्य लोगों के साथ थाने जाकर घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ चक्रधारी सोनकर ने भी पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने तहरीर देकर बताया है कि बुधवार की रात 10 बजे के करीब सभासद पटना चौराहे पर स्थित मॉडल शॉप पर पहुंचकर सभासद दीपक शर्मा अपशब्द का प्रयोग करते हुए बोला कि मैं सभासद हूं, मुझे एक बीयर पिला दो। इसके बाद मुझे मारने पीटने लगे। वहां पर कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed