फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 80% tickets booked.. Gorakhpur-Patliputra Vandebharat will run from platform nine

Gorakhpur News: 80 फीसदी टिकट बुक..प्लेटफाॅर्म नौ से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत

Sun, 22 Jun 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 80% tickets booked.. Gorakhpur-Patliputra Vandebharat will run from platform nine
गोरखपुर से आज पहली बार रवाना होगी ट्रेन, गोरखपुर पाटलिपुत्र तक चेयरकार में 903 रुपये और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 1805 रुपये है किराया
विज्ञापन




गोरखपुर। गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत एक्सप्रेस (26502, 26501) का प्लेटफॉर्म रेल प्रशासन ने शनिवार को तय कर दिया। यह ट्रेन प्लेटफॉर्म नौ से चलेगी और वापसी में भी इसी प्लेटफॉर्म पर आएगी। रविवार को गोरखपुर से पहली बार वंदेभारत रवाना होगी, ट्रेन में सफर को लेकर यात्री उत्साहित हैं। पहले दिन यात्रा करने के लिए रात नौ बजे तक 80 फीसदी टिकट बुक हो गई थीं।



वंदेभारत से सफर करने में दो घंटे समय की बचत होगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली वंदेभारत 384 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 5 मिनट में तय करेगी, जबकि अन्य ट्रेनें नौ घंटे में पहुंचाती हैं। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं जैसे ऑटोमेटिक दरवाजे, वाई-फाई, जीपीएस आधारित स्क्रीन, बायो टॉयलेट और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन




गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक सफर करने में चेयरकार श्रेणी में 903 रुपये और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 1805 रुपये किराया है। इसके बाद अगर टिकट के साथ फूड की बुकिंग करते हैं तो चेयरकार श्रेणी में 157 रुपये और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 190 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। ट्रेन में सात चेयरकार श्रेणी के कोच में 408 सीटें हैं, जिसमें शनिवार की रात नौ बजे तक 104 सीटें ही बची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 40 सीटों में से 24 सीटें उपलब्ध थीं। स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत को प्लेटफॉर्म नौ से संचालित किया जाएगा।



-



वंदेभारत का शेड्यूल



गोरखपुर से प्रस्थान : सुबह 5:40 बजे



पाटलिपुत्र पहुंचने का समय : 12: 45 बजे



पाटलिपुत्र से प्रस्थान : दोपहर 3:30 बजे



गोरखपुर पहुंचने का समय : 10:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed