फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 77 vehicles were lifted from Chatori Gali in the last three days.

Gorakhpur News: चटोरी गली से पिछले तीन दिनों में उठाए 77 वाहन

Wed, 15 Oct 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 77 vehicles were lifted from Chatori Gali in the last three days.
नायब तहसीलदार का बोनट पर बैठकर निर्देश देते वीडियो वायरल
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को भी चटोरी गली में अभियान चलाते हुए कई वाहनों को हटवाया। पिछले तीन दिनों में कुल 77 गाड़ियों को क्रेन के माध्यम से उठाया गया और जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ा गया। इस दौरान नायब तहसीलदार निगम की गाड़ी की बोनट पर बैठकर टीम को निर्देश देते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंदिरा गांधी तिराहा से वीर बहादुर सिंह तिराहा तक फैली चटोरी गली में नो व्हीकल जोन लागू है लेकिन इसके बावजूद दो पहिया और चार पहिया वाहन अक्सर यहां खड़े रहते हैं। गली के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी होने से यहां की दुकानों में आने वाले लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर नायब तहसीलदार बीएन उपाध्याय के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने अभियान चलाया। इस दौरान वह निगम की गाड़ी की बोनट पर बैठकर टीम को निर्देश देते नजर आए। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि नो व्हीकल जोन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बीएन उपाध्याय ने बताया कि वे अभियान के दौरान कुछ देर के लिए गाड़ी की बोनट पर बैठे थे, क्योंकि आसपास बैठने की जगह नहीं थी और वे लगातार टीम को निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed