{"_id":"687e9bd021d061a944068c97","slug":"gorakhpur-news-73-health-workers-found-absent-during-surprise-inspection-one-days-salary-stopped-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1011278-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 73 स्वास्थ्यकर्मी, एक दिन का वेतन रूका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 73 स्वास्थ्यकर्मी, एक दिन का वेतन रूका
विज्ञापन
डीएम कृष्णा करुणेश ने सभी एसडीएम को भेजकर कराई जांच
गोरखपुर। सीएचसी व पीएससी पर ड्यूटी के दौरान नदारद रहने वाले डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सोमवार को जांच की गई। डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र के अस्पतालों की जांच की। इस दौरान 73 स्वास्थ्यकर्मी जिसमें कई डॉक्टर व फर्मासिस्ट भी शामिल हैं, वे अनुपस्थित थे। इन सभी का एक दिन का वेतन बाधित करने का आदेश दिया गया है। कई अस्पतालों में गंदगी मिली, जिस पर सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में लापरवाही शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जांच के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया गया। सोमवार को सभी एसडीएम ने अपने क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर से लेकर स्वीपर तक की उपस्थिति, सफाई, दवा की उपलब्धता आदि की जानकारी ली गई। निरीक्षण रिपोर्ट में अनुपस्थित पाए गए 73 स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि जल्द ही दोबारा औचक निरीक्षण कराया जाएगा, जिसमें डॉक्टर/कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। संविदाकर्मियों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।