फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 7.25 lakh houses will be knocked on the door, 4120 teams will create awareness to prevent the disease.

Gorakhpur News: पौने सात लाख घरों में दी जाएगी दस्तक, 4120 टीमें बीमारी से बचाव के लिए करेंगी जागरूक

Sun, 12 Oct 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 7.25 lakh houses will be knocked on the door, 4120 teams will create awareness to prevent the disease.
मिशन शक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने जंगल सिकरी गांव में जाकर जाना अभियान का हाल
गोरखपुर। जिले में 31 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस अभियान के दौरान 4120 टीमें घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता करेंगी। विभिन्न बीमारियों और बुखार के वाले लक्षणों वाले मरीजों को जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। अभियान के दौरान जिले में 6.78 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत चलने वाले इस कार्यक्रम का खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शनिवार को सीएमओ डॉ. राजेश झा ने आशा कार्यकर्ता अनु और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना शर्मा के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। सीएमओ ने अभियान का हाल जानने के लिए खोराबार ब्लॉक के जंगल सिकरी गांव का दौरा भी किया।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान जिन घरों में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं, वहां बुखार के प्रति जनजागरूकता के संदेश वाले स्टीकर भी लगाए जाएंगे। दस्तक की टीम घर-घर भ्रमण के दौरान बुखार, टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया, कुपोषण आदि के संभावित मरीजों को ढूंढकर उनकी लाइन लिस्टिंग करेंगी और उनकी जांच कराने में मदद करेंगी। पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने में मदद करेंगी। लोगों को मच्छरों और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के तौर तरीकों के बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने खोराबार से अभियान के उद्घाटन के बाद जंगल सिकरी गांव में भ्रमण के दौरान 10-12 घरों के लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने गांव की आशा कार्यकर्ता गीता देवी और आंगनबाड़ी अनीता देवी से भी संवाद किया।
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओबैदुल हक, सहायक मलेरिया अधिकारी प्रभात रंजन, मलेरिया इंस्पेक्टर आस्तिक पांडेय, एनएचएम सहयोगी आदिल फखर प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

--
मरम्मत कराने के निर्देश

सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी बेलघाट का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बेलघाट सीएचसी पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य को लेकर अभियंता और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएमओ ने लैब, ओपीडी, प्रसव कक्ष और फार्मेसी आदि का दौरा किया तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed