फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 66 researchers received Research Excellence Award in DDU

Gorakhpur News: डीडीयू में 66 शोधार्थियों को मिला अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 66 researchers received Research Excellence Award in DDU
चयन का आधार स्कोपस या वेब ऑफ साइंस में सूचीबद्ध क्वारटाइल रैंकिंग जर्नल्स में शोधपत्रों का प्रकाशन रहा
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 66 शोधार्थियों को अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। इन 66 शोधकर्ताओं के पुरस्कार की कुल धनराशि लगभग पांच लाख रुपये रही।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शोधार्थियों को यह पुरस्कार प्रदान किया। इसके चयन का आधार स्कोपस या वेब ऑफ साइंस में सूचीबद्ध क्वारटाइल रैंकिंग जर्नल्स में शोधपत्रों का प्रकाशन रहा।
विज्ञापन

पुरस्कार प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच श्रेणी में विभाजित रहे। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में भौतिकी विभाग के 18, गणित एवं सांख्यिकी के छह, जैव प्रौद्योगिकी के नौ, रसायन विज्ञान के सात, वनस्पति विज्ञान के 14, प्राणि विज्ञान के चार सहित इलेक्ट्रानिक्स, औद्योगिक सूक्ष्म जैविकी, वाणिज्य, मनोविज्ञान के शोधकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष पांच शोधकर्ताओं में भौतिकी विभाग के डाॅ. अंबरीश कुमार श्रीवास्तव को 51 हजार, गणित एवं सांख्यिकी विभाग के डाॅ. राजेश कुमार को 28 हजार 500, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो. राजर्षि गौर को 22 हजार 500, प्रो. दिनेश यादव को 21 हजार 500 और प्राणि विज्ञान विभाग के डाॅ. महेंद्र प्रताप सिंह को 16 हजार 500 की पुरस्कार राशि दी गई। डाॅ. अंबरीश और डाॅ. राजेश कुमार के शोधपत्रों के आधार पर विश्वविद्यालय को नेचर इंडेक्स में शीर्ष 100 संस्थानों में स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed