{"_id":"68b5fbd7462a85073402afaa","slug":"gorakhpur-news-600-cases-of-gorakhpur-police-are-pending-adg-gave-instructions-to-expose-them-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1056700-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस के 600 मामले लंबित, एडीजी ने पर्दाफाश के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस के 600 मामले लंबित, एडीजी ने पर्दाफाश के दिए निर्देश
विज्ञापन
लंबित विवेचनाओं में संपत्ति विवाद, हत्या और लूट के मामले भी शामिल
गोरखपुर। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन की समीक्षा में पता चला है कि संपत्ति संबंधित अपराध, हत्या और लूट के करीब 600 मामले पुलिस नहीं सुलझा सकी है। यह जानकारी लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान सामने आई।
मौजूदा स्थिति में पुलिस इन फाइलों को बंद करने की तैयारी में थी, लेकिन चोरी और अन्य अपराधों के पर्दाफाश न होने पर कई फरियादी सीधे एडीजी तक शिकायत लेकर पहुंचे। इसके बाद विगत दिनों एडीजी ने जोन के सभी जिलों में वर्ष 2025 में घटित लंबित मामलों की एक-एक कर समीक्षा की। इसमें यह सामने आया कि अधिकतर मामलों की जिम्मेदारी गोरखपुर पुलिस की थी, जिनमें चौरीचौरा में मां-बेटी की हत्या का चर्चित मामला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामलों में जांच जारी है और प्रगति की जानकारी एडीजी को दी जा रही है। हालांकि, चोरी और वाहन संबंधित मामलों में पर्दाफाश की कमी पर एडीजी ने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि संपत्ति संबंधित अपराधों, जैसे घरों में चोरी और बाइक चोरी के मामलों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पर्दाफाश किया जाए।
एडीजी मुथा अशोक जैन ने कहा कि लंबित विवेचनाओं की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी और मामले का पर्दाफाश न होने या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।