{"_id":"69066ccdc03aa82af70588ef","slug":"gorakhpur-news-60-percent-electronic-devices-55-percent-mobiles-are-being-made-in-up-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1120810-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 60 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 55 फीसदी मोबाइल बन रहे यूपी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 60 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 55 फीसदी मोबाइल बन रहे यूपी में
विज्ञापन
योगिराज गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सैमसंग इनोवेशन कैंपस प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारो
सीएम योगी बोले- जीवन को सुगम बनाने के लिए इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और इनोवशन पर ध्यान दें युवा
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बांटे सैमसंग इनोवेशन कैंपस के प्रमाणपत्र
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला देश है। भारत में बनने वाले मोबाइल फोन में 55 फीसदी की हिस्सेदारी अकेले यूपी की है। देश में बनने वाला 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी उत्तर प्रदेश में ही बनता है। यहां युवाओं के लिए व्यापक अवसर हैं। सीएम ने जीवन को सुगम बनाने के लिए युवाओं से इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और नवाचार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
सीएम योगी शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सैमसंग इनोवेशन कैंपस के तहत आयोजित गोरखपुर विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों के 1300 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने हाथों से आठ विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि ईज ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) बढ़ाने में तकनीक काफी सहायक हो सकती है। आज तकनीक के इस्तेमाल से ऐसे नवाचार जरूरी हैं जिनसे जीवन को और भी सहज और सरल बनाया जा सके।
विज्ञापन
एनईपी को समयबद्ध ढंग से लागू करें शिक्षण संस्थान
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में और सकारात्मक बदलाव लाने में एनईपी-2020 बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकती है, बशर्ते सभी शिक्षण संस्थान इसे समयबद्ध ढंग से लागू करें। सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एनईपी के उद्देश्यों के अनुरूप टाटा टेक्नोलॉजी के साथ 150 से अधिक आईटीआई से युवाओं को मॉडर्न वोकेशनल ट्रेनिंग से जोड़ने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है।युवाओं के स्वावलंबन के लिए यूपी सरकार ने 1000 करोड़ रुपये का फंड बनाया है।
-- -
यूपी में 50 से 60 फीसदी वर्किंग फोर्स युवाओं की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे दौर में जब दुनिया में बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है, भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है। भारत में भी सबसे बड़ी युवा शक्ति उत्तर प्रदेश में है। यूपी में 50 से 60 फीसदी वर्किंग फोर्स युवाओं की है। युवाओं को तकनीकी से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाया है।
--
इनोवेशन और रिसर्च पर जोर देने वाला ही बनेगा महाशक्ति
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया में महाशक्ति वही बनेगा जो इनोवेशन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ध्यान देगा। इनोवेशन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर जितना जोर दिया जाएगा, ताकत उतनी ही बढ़ेगी। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप और मुख्यमंत्री इंटर्नशिप से जोड़ने, स्टार्टअप के लिए प्रेरित करने के लिए व्यापक प्रयास करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि वही व्यवस्था प्रगति करती है जिसे समाज लीड करता है। सरकार पर निर्भरता से समाज परावलंबी होकर पिछड़ता नजर आता है।
--
वैश्विक नवाचार का हब बन रहा उत्तर प्रदेश : जेबी पार्क
सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क ने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक नवाचार का हब बन रहा है। इसे देखते हुए सैमसंग ने अपना वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट यूपी में लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के साथ सबसे अधिक युवा मस्तिष्क वाला देश भी है। उन्होंने कहा कि यूपी के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सैमसंग इनोवेशन कैंपस के जरिये इस साल प्रदेश के 5000 युवाओं को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैमसंग, उत्तर प्रदेश में युवाओं और समुदाय के लिए अपना निवेश जारी रखेगा।
--
प्रशिक्षण को सीएम योगी से मिला मार्गदर्शन : विनोद शर्मा
कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल कॉउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि सैमसंग इनोवेशन कैंपस के कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया है। उनके मार्गदर्शन से युवा सशक्तिकरण को नई ऊंचाई प्राप्त हो रही है। प्रशिक्षण प्राप्त युवा भारत के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देंगे।
--
कौशल से नवचार के मार्ग पर चल पड़े हैं यूपी के युवा : प्रो. पूनम टंडन
स्वागत करते हुए डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से उत्तर प्रदेश के युवा कौशल से नवाचार और नवाचार से रोजगार के मार्ग पर चल पड़े हैं। डिजिटल प्रशिक्षण से एक नई यात्रा की शुरुआत कर ये युवा अपने कौशल से अपना भविष्य संवारने के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान देंगे। इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, श्रीराम चौहान डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी आदि उपस्थित रहे।