फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 55,000 people in four wards will get relief from waterlogging.

Gorakhpur News: चार वार्डों में 55 हजार आबादी को जलभराव से मिलेगी राहत

Mon, 03 Nov 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 55,000 people in four wards will get relief from waterlogging.
नगर निगम 32 करोड़ रुपये की लागत से बनाएगा आरसीसी नाला और पंप हाउस
विज्ञापन

गोरखपुर। जलभराव से राहत दिलाने के लिए रानीडीहा से सिक्टौर चौक तक आरसीसी नाला बनाया जाएगा। अर्बन फ्लड/जलप्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के तहत योजना से चार वार्डों के करीब 55 हजार लोगों को जलनिकासी की समस्या से निजात मिलेगी। सीएंडडीएस यूनिट-42 ने 32.85 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।
योजना के अंतर्गत रानीडीहा तिराहा से भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय होते हुए सिक्टौर चौराहा तक लगभग सात किलोमीटर लंबा आरसीसी नाला बनाया जाएगा। साथ ही 290 एमएलडी क्षमता का आधुनिक पंपिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। परियोजना से वार्ड नंबर एक महादेवी झारखंडी की 12 हजार, वार्ड तीन रानीडीहा की 18 हजार, वार्ड चार मदन मोहन मालवीय नगर की 15 हजार और वार्ड छह खोराबार क्षेत्र की 12 हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में इन इलाकों में पानी भरने की समस्या आम थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती थी। सिक्टौर चौक से करीब 500 मीटर पहले नगर निगम के पोखरे के पास एक संपवेल और पंप हाउस का निर्माण भी किया जाएगा। यहां नाले से आने वाले पानी को एकत्र कर पंप के जरिये आगे की ओर प्रवाहित किया जाएगा, जिससे जलनिकासी सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सीएंडडीएस यूनिट-42 रानीडीहा क्षेत्र में आरसीसी नाला निर्माण की डीपीआर तैयार कर रही है। जल्द ही इसे शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed