फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 50 lakhs stolen by breaking the grill of a three-storey house

Gorakhpur News: तीन मंजिला मकान का ग्रिल तोड़कर 50 लाख की चोरी

Wed, 02 Jul 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 50 lakhs stolen by breaking the grill of a three-storey house
बेलीपार थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

बेलीपार। क्षेत्र के डवरपार चौराहे पर स्थित तीन मंजिला मकान में ग्रिल तोड़कर चोर घुसे और करीब 50 लाख रुपये के गहने व नकदी उठा ले गए। परिवार के लोग सदस्य का ऑपरेशन कराने शहर के एक अस्पताल में गए थे। सोमवार की रात में घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची बेलीपार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव के सूरज गुप्ता का तीन मंजिला मकान वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे स्थित है। 24 जून को उनके छोटे भाई सत्यम के कान का ऑपरेशन होना था। मां मालती देवी व भाई को लेकर वह शहर के अस्पताल गए थे। 30 जून की रात करीब आठ बजे परिवार घर लौटा तो देखा कि मेन गेट के बगल की खिड़की का ग्रिल उखड़ा हुआ था। घर के अंदर गए तो कमरे में फर्श पर सामान बिखरा पड़ा था। नीचे और ऊपर के सभी कमरों की अलमारी व बॉक्स खुले पड़े थे, जिसमें रखे गहने व रुपये गायब थे। मालती देवी ने बताया कि उनके पति महेश गुप्ता करीब 30 वर्ष तक बैंकाक में रहे। जो कमाया, वह सब बच्चों के लिए जमा किया था। चोर शादी के लिए रखे चांदी के गहने और नकद एक लाख रुपये उठा ले गए। परिवार के अनुसार, अलमारी की चाबी एक कमरे में ही रखी थी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची बेलीपार थाना पुलिस ने छानबीन की। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूरज गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात चाेर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed