फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 44 thousand packets of fake tea leaves were caught near Tiwaripur police station

Gorakhpur News: तिवारीपुर थाने के पास पकड़ी गई 44 हजार पैकेट नकली चायपत्ती

Tue, 29 Jul 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 44 thousand packets of fake tea leaves were caught near Tiwaripur police station
बिहार से पिकअप से लेकर आ रहे थे, खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपलिंग के बाद जब्त की चायपत्ती
विज्ञापन

ब्रुकबांड ताजा कंपनी की 10 रुपये वाली पैकेट में थी चायपत्ती
गोरखपुर। बिहार से लाकर गोरखपुर बेची जा रही ब्रुकबांड ताजा कंपनी की 44 हजार पैकेट नकली चायपत्ती सोमवार दाेपहर पकड़ी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर चायपत्ती जब्त कर ली है। चायपत्ती की कीमत चार लाख 40 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है। सूचना पर ब्रुकबांड ताजा कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हालांकि, देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
सोमवार को बिहार से आ रही एक पिकअप को तिवारीपुर पुलिस ने रूटीन जांच के दौरान रोका। इस पर ब्रुकबांड ताजा कंपनी की चायपत्ती लदी थी। चायपत्ती किस व्यापारी के गोदाम जा रही है, इसकी जानकारी पिकअप चालक को नहीं थी। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू हुई तब चायपत्ती के नकली होने की आशंका हुई।
विज्ञापन

इसके बाद ब्रुकबांड ताजा कंपनी के एजेंट के जरिये कंपनी के अफसरों को सूचना दी गई। देर शाम एक अफसर ने तिवारीपुर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। चायपत्ती 10 रुपये वाले पैकेट में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चायपत्ती लेकर आने वाले व्यक्ति से पूछताछ में पता चला कि केवल ब्रांडेड कंपनी के रैपर का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली से खरीदे गए ब्रुकबांड ताजा चायपत्ती के पैकेट में बिहार में एक जगह कम गुणवत्ता वाली सस्ती चायपत्ती भरी जाती है। इस तरह से तैयार पैकेट को गोरखपुर में नौसड़ के पास बांध पर गाड़ी खड़ी करके बेच दिया जाता है। बिहार से यहां आने व बिक्री करने पर करीब तीन गुना फायदा होता है। चायपत्ती का सैंपल लेकर सारा माल जब्त कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed