फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 3.8 mm rain due to formation of low pressure area, chances of cloudy with strong winds today

Gorakhpur News: निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने से हुई 3.8 मिमी बारिश, तेज हवाओं के साथ आज बदली के आसार

Fri, 24 May 2024 06:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 3.8 mm rain due to formation of low pressure area, chances of cloudy with strong winds today
गोरखपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप परेशान कर रही है तो कभी बदली और पुरुवा हवाएं लोगों को राहत दे रही हैं। बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। तड़के ही हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। बंगाल की खाड़ी में निम्न वायुदाव क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव देखने को मिला और इससे सुबह में ही रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम का रुख बुधवार देर शाम से ही बदलना शुरू हो गया था। सुबह से चल रही पछुवा हवाएं जहां लोगों को झुलसा रहीं थीं, वहीं देर शाम हवाओं का रुख बदलने से मौसम ठंडा होने लगा। इसका असर बृहस्पतिवार की सुबह भी नजर आया और रिमझिम बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। बारिश का असर यह रहा कि दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुबह से शाम तक सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा।
विज्ञापन

मौसम के इस रुख से अधिकतम तापमान में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई और पारा 38.2 डिग्री से गिरकर सीधे 34.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता की मानें तो जिले में 3.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे तापमान में भी करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में कुछ नीचे आया है। आगे दो दिन बदली रहने की आशंका है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed