{"_id":"67d9c95e65071946ba09ac74","slug":"gorakhpur-news-38-films-will-be-shown-the-festival-will-begin-with-a-documentary-from-varanasi-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-873350-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिखाई जाएंगी 38 फिल्में, वाराणसी की डॉक्यूमेंट्री से होगी महोत्सव की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिखाई जाएंगी 38 फिल्में, वाराणसी की डॉक्यूमेंट्री से होगी महोत्सव की शुरुआत
विज्ञापन
कल से प्रेक्षागृह में शुरू हो रहा तीन दिवसीय आयोजन, दिखाई जाएंगी देश-विदेश की 38 आध्यत्मिक फिल्में
उद्घाटन फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री और समापन में मधुर भंडारकर व पराग मेहता रहेंगे
गोरखपुर। धार्मिक व आध्यात्मिक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन संबंधी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महोत्सव मेंं 38 फिल्मों को दिखाया जाएगा। वाराणसी की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ''''सिटी ऑफ निरवाना'''' से महोत्सव की शुरुआत होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री व सदर सांसद रवि किशन मौजूद रहेंगे।
बृहस्पतिवार 20 से 22 मार्च तक योगिराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आध्यात्मिक फिल्म महोत्सव में देश की विभिन्न फिल्मों सहित चीन, स्पेन, यमन, नेपाल, कतर आदि देशों की डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। महाकुंभ पर आधारित फिल्में भी सूची में शामिल हैं। पर्यटन विभाग के सहयोग से मुंबई की संस्था इंडियन इन्फोटेनमेंट मीडिया कार्पोरेशन (आइआइएमसी) की ओर से आयोजन किया जा रहा है। संस्था की आयोजन सचिव केतकी कपाड़िया ने बताया कि 38 फिल्मों का चयन कर लिया गया है। तीन दिनी आयोजन के उद्घाटन सत्र में प्रसिद्ध फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री की मौजूदगी रहेगी। अंतिम दिन पुरस्कार वितरित किया जाएगा। फिल्मकार मधुर भंडारकर व पराग मेहता द्वारा चयनित लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।
फिल्मोत्सव की कार्यशाला में फिल्म निर्माण, निर्देशन व अभिनय का गुर सीखने का अवसर पूर्वांचल के युवाओं को मिलेगा। कार्यक्रम में सीएम योगी को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फिल्म, सर्वश्रेष्ठ नेशनल फिल्म, सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म, उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ ज्यूरी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी ज्यूरी पुरस्कार दिया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन विभाग के उप निदेशक रवींद्र कुमार मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी संस्था व पर्यटन विभाग की ओर से पूरी हो चुकी है।