{"_id":"68ec0da3b76db0fa740ea7f0","slug":"gorakhpur-news-36-black-spots-of-the-railway-station-have-been-identified-and-cctv-cameras-will-be-installed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1100344-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के 36 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के 36 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
पूरे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म की होगी ऑनलाइन माॅनिटरिंग, रेलवे जीएम के निर्देश पर तैयारियां तेज
गोरखपुर। दिवाली और छठ में रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर 36 ऐसे ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रेलवे महाप्रबंधक के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
रेल प्रशासन ने त्योहार में होने वाली भीड़ को देखते हुए कार्ययोजना तैयार की है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म के दोनों क्षोर वाले ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है जो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से अभी दूर हैं। यहां हाई जूम वाले कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा होल्डिंग एरिया बनना शुरू हो गया है। यहां शौचालय, पेयजल की सुविधा, जनरल टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन सहित अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग होगी और ट्रेन आने के आधे घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार को लेकर भीड़ नियंत्रण प्रबंधन की रूपरेखा तैयार है। 15 अक्तूबर तक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर 36 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।