फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 35 lakhs grabbed in the name of land, case registered

Gorakhpur News: जमीन के नाम पर 35 लाख हड़पे, केस दर्ज

Fri, 29 Nov 2024 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 35 lakhs grabbed in the name of land, case registered
सरदार नगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर 15 निवासी शिवम जायसवाल ने जमीन बैनामा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में शिवम जायसवाल ने बताया कि शत्रुधनपुर निवासी उनके मौसा बनारसी जायसवाल एक जमीन में से दो बीघा 120 डिसमिल जमीन के लिए मालिक अभय कुमार सिंह पुत्र काशी प्रताप सिंह से बातचीत तय की थी। इकरारनामा भी बना था।
विज्ञापन

इकरारनामा में से दस हजार नकदी व 90 हजार खाते में भेजे गए। एक बीघा 60 डिसमिल जमीन खरीदने को तैयार हुआ। अपने खाते से अभय कुमार सिंह के खाते में विभिन्न तिथियां से 21 लाख रुपये भेजे और मौसी के साथ जाकर 22.50 लाख नकद अभय कुमार सिंह को दिया। कुल 43.50 लाख अभय सिंह को दिया गया। सिर्फ 5.50 लाख और देकर रजिस्ट्री करानी थी। छह माह पूर्व 21 जून 2024 को रजिस्ट्री करने के लिए तिथि तय हुई। इसके बाद आनाकानी शुरू हो गई। एक बार पंचायत हुई जिसमें जल्द रजिस्ट्री करने की बात कही गई। जबरदस्ती उन्हें आठ लाख वापस करते हुए दो महीने का समय मांग लिया। पूरा पैसा वापस करने या रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया। अब रुपये मांगने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed