फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 35 lakh rupees and jewellery were snatched from a woman in the name of land

Gorakhpur News: जमीन के नाम पर महिला से 35 लाख रुपये और जेवर हड़पे

Fri, 16 May 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 35 lakh rupees and jewellery were snatched from a woman in the name of land
शाहपुर इलाके की घटना, केस दर्ज पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके की महिला के साथ जमीन के नाम पर 35 लाख रुपये और जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को शाहपुर पुलिस ने चौरीचौरा इलाके के इब्राहिमपुर निवासी सपना सिंह, सोनी राय, सन्नी राय, विकास सिंह, भोलू सिंह और नीतू राय के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शाहपुर इलाके के हड़हवा फाटक स्थित निराला नगर की सुनीता गुप्ता ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। हर दूसरे दिन डायलिसिस होती है। उनका बेटा प्रिंस गुप्ता डांस क्लासेस चलाता है। एक साल पहले चौरीचौरा के इब्राहिमपुर की सपना सिंह अपने माता के साथ उनके बेटे के पास डांस सीखने आईं। इसके बाद रोजाना आना शुरू कर दिया। उनकी सेवा भी करने लगी। कुछ ही दिन में सपना ने पूरे परिवार का विश्वास जीत लिया। 14 जनवरी 2024 को वह चार-पांच लोगों के साथ आई और जमीन का कागज दिखाकर कहा कि सस्ती जमीन है, बिक रही है। पीड़िता अपने भाई के साथ जमीन देखकर कई बार में 35 लाख रुपये दे दिए। फिर पीड़िता ने जमीन बैनामा करने को कहा तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। इसी दौरान वह एक शादी में गई थीं। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि इस दौरान सपना ने उनके शरीर से सभी जेवर उतार लिए। वह घर पहुंचीं और जेवर मांगा तो उसने इन्कार कर दिया। इधर, पुलिस केस दर्ज मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed