फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 29 villages in Barhalganj area affected by floods

Gorakhpur News: बड़हलगंज क्षेत्र में 29 गांव बाढ़ से प्रभावित

Sun, 21 Sep 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 29 villages in Barhalganj area affected by floods
बड़हलगंज क्षेत्र का ज्ञानकोल गांव बाढ़ के पानी से बना टापू। 
चिल्लूपार। बड़हलगंज क्षेत्र के कछार में सरयू और राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से गोनाह, पटना मुस्तकिल, पटना एहतमाली, कोटिया निरंजन, कोटिया दीपशाह, ज्ञानकोल, बगहादेवार समेत 29 गांव राप्ती और सरयू नदियों की बाढ़ से प्रभावित हैं। इन गांवों में 13 नाव लगाई गई है। राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से 43 किलोमीटर की लंबाई में बने कोठा-नवलपुर तटबंध पर दबाव बढ़ रहा है। 29 गांव बाढ़ से घिर गए हैं। यहां के सात सरकारी स्कूल बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सरयू नदी की बाढ से मुक्तीपथ पर बने कुल 43 प्लेफाॅर्म में 34 डूब गए हैं। शनिवार को मुक्तिपथ पर विभिन्न गांवों से आए शवों का दाह संस्कार नो प्लेटफाॅर्म पर किया गया। एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बड़हलगंज ब्लाक क्षेत्र के कछार और दियारा के 29गांव बाढ़ प्रभावित है । प्रभावित गांवों में 14 नाव लगाईं गई है। बाढ़ चौकियों को फिर से सक्रिय कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट मोड में रखा गया है।
विज्ञापन

बंधे के किनारे चलीं प्राथमिक विद्यालय में कक्षाएं


जंगल कौड़िया। रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय गायघाट चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया। इसके बाद शनिवार को शिक्षकों ने तटबंध पर ही कक्षाएं संचालित कीं। एआरपी मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया। शनिवार को कुल 55 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपियगंज: कोमर टोला और चंदीपुर गांव बाढ़ के पानी से घिरे

कैंपियरगंज। क्षेत्र में रोहिन व राप्ती नदी के जलस्तर से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। कोमर टोला व चंदीपुर गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। तहसील प्रशासन ने राहत कार्य शुरू करते हुए ग्रामीणों की सुविधा के लिए नावों की व्यवस्था कराई है, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाया जा सके। प्रशासनिक टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed