{"_id":"68e96fc68858669c9d050735","slug":"gorakhpur-news-275-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-aiims-case-filed-against-four-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1098738-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.75 लाख की ठगी, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.75 लाख की ठगी, चार पर केस
Sat, 11 Oct 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां। सहबाजगंज निवासी रामबचन से एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामबचन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त 2024 को एक व्यक्ति के कहने पर उसने एक बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए। आरोपी ने दावा किया कि उसका बेटा एम्स में नौकरी दिलवा सकता है और कई अन्य लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की थी।
कुछ दिनों तक उसे झांसे में रखने के बाद जब उसने नौकरी की स्थिति पूछी तो आरोपियों ने उसे धमकी दी और कहा कि रुपये और नौकरी भूल जाओ। इसके बाद उन्होंने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि आरोपी धनानंद पांडेय, योगेंद्र नारायण पांडेय, जवाहिर और द्वारिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद