फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 25 projects approved for flood protection, Rs 129 crore will be spent

Gorakhpur News: बाढ़ से बचाव के लिए 25 परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, खर्च होंगे 129 करोड़

Fri, 31 Jan 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 31 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 25 projects approved for flood protection, Rs 129 crore will be spent
जलशक्ति मंत्री की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थाई समिति की बैठक में मिली परियोजनाओं को मंजूरी
विज्ञापन

गोरखपुर। आने वाले बरसात के मौसम में लोगों को बाढ़ की समस्या से परेशान न होना पड़े, इसके लिए विभाग ने 129 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जलशक्ति मंत्री की स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थाई संचालन समिति की बैठक में जिले से जुड़ी इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही इन परियोजनाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कार्य 15 जून से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि नदी किनारे के प्रमुख तटबंधों पर कटान स्थलों का निरीक्षण किया गया था। उसमें कुछ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील तटबंध मिले थे। उनकी सूची बनाकर इस पर कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। उनमें से 25 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

-----------
इन प्रमुख परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
- मलौनी तटबंध पर मिर्जापुर गांव के पास सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना। इसके लिए 972.09 लाख रुपये खर्च होंगे।
- राप्ती नदी पर ही थुन्हीं तटबंध पर गोपलापुर गांव के पास बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजना पर 209.49 लाख रुपये की स्वीकृति।
- राप्ती नदी पर स्थित बसावनपुर रिंग बाध पर कटान निरोधक कार्य कराने के लिए 465.50 लाख की लागत आएगी।
- गुर्रा नदी के दाए तट पर भगने गांव के पास बाढ़ निरोधक कार्य की स्वीकृति मिली है। इस कार्य पर 141.95 लाख खर्च होंगे। - गुर्रा नदी पर डुहिया गांव के पास सुरक्षा कार्य की परियोजना पर 233.54 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोर्रा नदी पर बोहाबार तटबंध पर पुर्नस्थापना परियोजना पर 354.66 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
---
कोट
जलशक्ति मंत्री की अध्यक्षता में स्थाई संचालन समिति की बैठक में जिले की 25 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्य 15 जून से पहले पूरा कराने का लक्ष्य है।
- विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed