फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 25 acres of sponge garden will be built in Gorakhpur, emphasis on environment and water conservation

Gorakhpur News: गोरखपुर में बनेगा 25 एकड़ का स्पंज गार्डन, पर्यावरण और जल संरक्षण पर जोर

Thu, 17 Jul 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 25 acres of sponge garden will be built in Gorakhpur, emphasis on environment and water conservation
जिले के गिरते भूजल को सुधारने के लिए लिया गया है निर्णय
विज्ञापन

50 करोड़ रुपये होंगे खर्च, महेसरा में बनाया जाएगा
गोरखपुर। जिले के भूजल में हर साल गिरावट हो रही है। इसे देखते हुए नगर निगम महेसरा में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन और सीएंडडीएस प्लांट के पास 25 एकड़ जमीन पर शहर का पहला स्पंज गार्डन बनाने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत इस परियोजना पर 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इसे प्रस्तुत किया जाएगा। यहां से सहमति मिलने के बाद इसे शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि भूजल के दोहन को देखते हुए स्पंज पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है। गार्डन का उद्देश्य वर्षा जल का प्राकृतिक और प्रभावी प्रबंधन करना है। इसे अपनाने से न केवल शहरी बाढ़ का जोखिम कम होगा, बल्कि जल प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के साथ पर्यावरणीय स्थायित्व में वृद्धि भी होगी।
विज्ञापन

क्या होता है स्पंज गार्डन -

स्पंज गार्डन एक उन्नत लैंडस्केप डिजाइन है, जो वर्षा जल प्रबंधन, जलभराव की समस्या को कम करने और भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह पार्क जैव विविधता को बढ़ावा देगा, शहरी बाढ़ और जल प्रदूषण को नियंत्रित करेगा, साथ ही पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूत करेगा। मियावाकी तकनीक से घने जंगल विकसित किए जाएंगे, जो कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधाएं मिलेंगी पार्क में
- मियावाकी और टेरेस पौधरोपण
- वाटर हार्वेस्टिंग, स्ट्रॉम वाटर वेटलैंड, प्राकृतिक तालाब, तालाब पर पुल और बोटिंग।

- भूलभुलैया, कैफेटेरिया, गजिबो, योगा गार्डन, किड्स प्ले जोन, ओपन जिम, एडवेंचर जोन।

- कियोस्क, पाथवे, पार्किंग, टॉयलेट ब्लॉक, स्मारिका दुकान, इंटरप्रिटेशन सेंटर, कम्युनिटी पवेलियन।


कोट

जिले के गिरते भूजल को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मनोरंजन और पर्यटकों को आकर्षित करना हमारा लक्ष्य है। यह पार्क गोरखपुर में अपनी तरह का अनूठा और समृद्ध स्थल होगा। कार्ययोजना बनाकर तैयार कर ली गई है। जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने इसे प्रस्तुत किया जाएगा।
- अमित शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed