फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 24 trains passing through Gorakhpur will run late from the starting station itself

Gorakhpur News: प्रारंभिक स्टेशन से ही देर से चलेंगी गोरखपुर होकर जाने वाली 24 ट्रेनें

Tue, 02 Sep 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 24 trains passing through Gorakhpur will run late from the starting station itself
मेगा ब्लॉक : गोरखपुर-डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन पर होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
विज्ञापन

20 से 26 सितंबर के बीच अलग-अलग तिथियों में डेढ़ से दो घंटे री-शेड्यूल कर चलाई जाएंगी
गोरखपुर। गोरखपुर-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन (चार किमी) और गोरखपुर-नकहा (पांच किमी) के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के क्रम में रेल प्रशासन ने 22 से 26 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। 26 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त कार्य का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद ट्रेनों का संचलन सामान्य होगा। निर्माण कार्य के लिए गोरखपुर से होकर चलने वाली 24 ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से ही देर से चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
प्रमुख ट्रेनें जिनका समय बदला
- 20 सितंबर को 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से 120 मिनट
- 21 सितंबर को 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आजमगढ़ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 120 मिनट
- 21 सितंबर को 13020 काठगोदाम-हावडा एक्सप्रेस, काठगोदाम से 90 मिनट
- 23 सितंबर को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 210 मिनट
- 24 एवं 25 सितंबर को 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से 90 मिनट
- 23 सितंबर को 15033 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र से 120 मिनट
- 19 सितंबर को 15077 कामाख्या-गोमती नगर एक्सप्रेस, कामाख्या से 100 मिनट
- 23 सितंबर को 20104 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, आजमगढ़ से 180 मिनट
- 26 सितंबर को 15007 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी से 90 मिनट
- 22 सितंबर को 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ से 90 मिनट
- 26 सितंबर को 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 240 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed