फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, 24 hours later, the body of the missing teenager was found in the Rapti river

Gorakhpur News: दो दोस्त घर से नहाने निकले थे, एक की मौत- दूसरा लापता- शव ढ़ूंढ़ने में लगे 24 घंटे

Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
सार

बेलीपार थाना क्षेत्र के क्योनरा गांव निवासी गोलू यादव (17) पुत्र बलदेव यादव व अंकुश विश्वकर्मा (19) पुत्र पप्पू विश्वकर्मा सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपने दो दोस्त शिवम व सन्नी के साथ बलुईगाड़ा मिर्जापुर राप्ती नदी के घाट पर नहाने गए थे। दोनों दोस्त पीपा पुल पर वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, 24 hours later, the body of the missing teenager was found in the Rapti river
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दोस्तों के संग बलुईगाड़ा मिर्जापुर राप्ती नदी के घाट पर नहाने के दौरान लापता किशोर का शव एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार देर शाम खोज निकाला। जबकि नदी में लापता युवक अंकुश की तलाश जारी है। शाम होने के चलते टीमें बाहर निकल आईं। इधर, दूसरे दिन भी गांव के कई घरों में चूल्हा नहीं जले।

विज्ञापन


बेलीपार थाना क्षेत्र के क्योनरा गांव निवासी गोलू यादव (17) पुत्र बलदेव यादव व अंकुश विश्वकर्मा (19) पुत्र पप्पू विश्वकर्मा सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपने दो दोस्त शिवम व सन्नी के साथ बलुईगाड़ा मिर्जापुर राप्ती नदी के घाट पर नहाने गए थे। दोनों दोस्त पीपा पुल पर वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन


जबकि गोलू व अंकुश नहाने के लिए नदी में कूद पड़े। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। शिवम व सन्नी नदी में डूब रहे गोलू व अंकुश बचाने का प्रयास करते तब तक दोनों लापता हो गए। यह देख दोनों दोस्त घबरा गए और अंकुश के पिता पप्पू विश्वकर्मा के पास फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर खोराबार व बेलीपार पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। एनडीआरएफ टीम ने मोटर बोट से गोताखोर के साथ दोनों की खोजबीन की लेकिन वे नहीं मिले। मंगलवार को दोपहर बाद एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

देर शाम में दोनों टीमों ने घटनास्थल से महज दस से 15 कदम दूरी से गोलू यादव के शव को खोज निकाला। इसके बाद अंकुश की खोजबीन में जुट गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दूसरे दिन मौके पर खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडे, चौकी इंचार्ज सूर्यकांत पांडे डांगीपार, लेखपाल विकास पांडे, सुभाष गुप्ता, धीरज शाही, जंगल दीर्घन सिंह के पूर्व ग्राम प्रधान विवेक प्रताप शाही नदी तट पर जमे रहे।

अनहोनी की आशंका में अंकुश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मंगलवार को गोलू का शव मिलने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू की मां गीता का बुरा हाल है। वह बार-बार गश खाकर गिर पड़ रही थीं। परिवार की महिलाएं उन्हें संभाल रही थीं। वहीं अंकुश के परिजनों का अनहोनी की आशंका में रो-रोकर बुरा हाल था।


अंकुश की मां मीना रोते-राते अचेत हो जा रही थीं। उसके बाबा शांत होकर एक जगह पर बैठकर रोते नजर आए। दोनों घरों पर सांत्वना देने के लिए रिश्तेदार व अन्य लोग घर पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा गांव के अधिकांश घरों में दूसरे दिन भी चूल्हा तक नहीं जला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed