फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 24-hour block between Chureb and Munderwa from today, route of 32 trains changed

Gorakhpur News: चुरेब से मुंडेरवा के बीच आज से 24 घंटे का ब्लॉक, 32 ट्रेनों का रूट बदला

Tue, 24 Dec 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 24-hour block between Chureb and Munderwa from today, route of 32 trains changed
गोरखपुर। चुरेब से मुंडेरवा स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से नॉन इंटरलाकिंग होगी। इसके लिए सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे तक गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में पावर व ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी समेत चार ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। वहीं वैशाली और गोरखधाम समेत 32 ट्रेनें बढ़नी के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन




बुधवार सुबह आठ बजे काम पूरा होने के बाद फिर तीन घंटे के लिए टेस्टिंग ब्लॉक लिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो बुधवार को ही शाम से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के जरिये शुरू हो जाएगा। इस खंड पर ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम का कार्य पूरा होने पर मुंडेरवा से गोरखपुर तक ट्रेनों की आवाजाही में सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन




एनईआर के लखनऊ-गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर ट्रेनों का दबाव बहुत अधिक है। इससे निपटने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इस पूरे रूट पर तीसरी लाइन बिछाने के साथ-साथ ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में बस्ती से गोरखपुर होते हुए देवरिया तक इस सिस्टम को लगाया जा रहा है। इसमें से चुरेब से डोमिनगढ़ और कुसम्ही से बैतालपुर के बीच यह सिस्टम चालू भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी क्रम में चुरेब से मुंडेरवा के बीच कमीशनिंग होनी है, जिसके नॉन इंटरलाकिंग के लिए दो दिन का ब्लॉक लिया गया है। इस कार्य से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे इस रूट पर 24 घंटे के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। बुधवार सुबह आठ बजे कार्य पूरा होने के बाद अगले तीन घंटे टेस्टिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके बाद मुंडेरवा से गोरखपुर तक ट्रेनें ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम से दौड़ेंगीं।



ब्लॉक के चलते ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल



- भटनी एवं अयोध्याधाम जं. से 24 एवं 25 दिसंबर को चलने वाली भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।



- गोरखपुर एवं लखनऊ जं. से 25 दिसंबर को चलने वाली गोरखपुर-लखनऊ जं-गोरखपुर (इंटरसिटी) एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।



- ग्वालियर से 25 दिसंबर को चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।



- बरौनी से 26 दिसंबर को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।



------



बढ़नी के रास्ते आएगी वैशाली-गोरखधाम



नई दिल्ली से 23 एवं 24 दिसंबर को चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। बठिंडा से 23 एवं 24 दिसंबर को चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर बढ़नी के रास्ते चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से 23 एवं 24 दिसंबर को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। बरौनी से 24 दिसंबर को चलने वाली बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 24 दिसंबर को चलने वाली नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 24 दिसंबर को चलने वाली दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 24 एवं 25 दिसंबर को चलने वाली नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। गोरखपुर से 24 दिसंबर को चलने वाली गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस बस्ती के बजाय बढ़नी के रास्ते चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 24 दिसंबर को चलने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।




छह ट्रेनें देर से चलाई जाएंगी



छपरा से 25 दिसंबर को चलने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस छपरा से सवा दो घंटे की देर से चलेगी। बांद्रा टर्मिनस से 23 दिसंबर को चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस दो घंटे देर से चलाई जाएगी। सहरसा से 24 दिसंबर को चलने वाली सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी एक घंटे देर से चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 दिसंबर को चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटे देर से चलेगी। अमृतसर से 24 दिसंबर को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस एक घंटे 35 मिनट देर से चलाई जाएगी। काठगोदाम से 23 एवं 24 दिसंबर को चलने वाली बाघ एक्सप्रेस 45 मिनट देर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed