{"_id":"67c210f3a87a086406006864","slug":"gorakhpur-news-23-illegally-occupied-houses-sealed-in-ddu-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-856148-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में अवैध कब्जे वाले 23 मकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में अवैध कब्जे वाले 23 मकान सील
विज्ञापन
अनुशासनात्मक कार्रवाई और केस दर्ज कराने दी गई चेतावनी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने याक्ची कंपाउंड स्थित कंडम हो चुके 36 आवासों में से 23 से सामान बाहर निकलवा कर सील कर दिया। टीम ने बिजली-पानी सप्लाई काटकर चेतावनी दी कि सील तोड़ने की कोशिश करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ ही केस दर्ज कराया जाएगा।
वर्ष 2018 में तत्कालीन कुलपति प्रो. वीके सिंह के कार्यकाल में याक्ची कंपाउंड स्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास 36 आवास को कंडम घोषित कर दिया गया था। तब उन्हें सात दिन में आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। लेकिन सात साल बाद भी उसमें कर्मचारी व बाहरी रह रहे थे। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद और संपत्ति अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कार्रवाई चली। वहां वैध रूप से 13 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रह रहे हैं। उन्हें भी जल्द ही खाली करने की चेतावनी दी गई है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि याक्ची कंपाउंड के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासों से अवैध कब्जा खाली कराकर उसे सील कर दिया गया है। बिल्डिंग ध्वस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा जाएगा।