फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 2182 posts will be recruited in NER, approval received from Railway Board

Gorakhpur News: एनईआर में होगी 2182 पदों पर भर्ती, रेलवे बोर्ड से मिली मंजूरी

Fri, 22 Aug 2025 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 2182 posts will be recruited in NER, approval received from Railway Board
महाप्रबंधक ने ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इम्प्लॉइज एसोसिएशन की बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में वर्ष 2025-26 में विभिन्न श्रेणियों के 2182 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड से अनुमोदन मिल गया है। लेवल-2 से लेवल-7 तक के विभिन्न श्रेणियों के लिए वर्ष 2025-26 में कुल 850 पदों पर भर्ती की डिमांड रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर को भेजा गया है। इसमें एससी के लिए 130 पद एवं एसटी के लिए 93 पद आरक्षित हैं। इसी प्रकार लेवल 01 के लिए 1332 पदों पर भर्ती के लिए भेजे गए डिमांड में एससी के लिए 206 एवं एसटी के लिए 231 पद आरक्षित है।
यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने दी। वह बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इम्प्लॉइज एसोसिएशन की बैठक को संबोधित कर रही थीं। महाप्रबंधक ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सरकारी कर्मचारियों के लिए सीधी भर्ती एवं पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सीधी भर्ती एवं पदोन्नति के अलग-अलग रोस्टर जारी किए गए हैं। वर्ष 2025-26 में भर्ती के लिए आरआरबी की ओर से कुल 354 अभ्यर्थियों का पैनल मिला है जिसमें अनुसूचित जाति के 47 एवं अनुसूचित जनजाति के 26 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे में कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए यूनियन एवं एसोसिएशन के साथ नियमित अंतराल वार्ता के लिए तंत्र विकसित किया गया है। रोस्टर के प्रावधानों का एवं आरक्षण के नियमों का पूर्ण पालन किया जाए। कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में वर्तमान में 59,061 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 46,914 कर्मचारी कार्यरत हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 2268 कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है, जिसमें अनुसूचित जाति के 398 एवं अनुसूचित जनजाति के 96 कर्मचारी शामिल है। एससी-एसटी एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष बच्चू लाल ने महाप्रबंधक के सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार जताया तथा कर्मचारियों की समय से पदोन्नति की मांग की। इस दौरान जोनल महामंत्री रामप्रकाश, मुख्य कार्मिक अधिकारी, आईआर अवधेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed