{"_id":"68336ec8c580728edf055bcd","slug":"gorakhpur-news-203-teachers-found-absent-during-investigation-instructions-to-deduct-salary-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-948982-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जांच में गैरहाजिर मिले 203 शिक्षक, वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जांच में गैरहाजिर मिले 203 शिक्षक, वेतन काटने के निर्देश
विज्ञापन
बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक
गोरखपुर। बिना किसी सूचना के स्कूलों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में अप्रैल और मई माह के दौरान विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बांसगांव, बड़हलगंज, बेलघाट, बारहट, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज, गगहा, चरगावां, गोला, कौड़ीराम और जंगल कौड़िया क्षेत्र के 203 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बिना पूर्व सूचना और अवकाश आवेदन के अनुपस्थित पाए गए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए इन शिक्षकों का अनुपस्थित तिथि का वेतन और मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेकर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करें। इस कार्रवाई की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, डीएम, शिक्षा निदेशक (बेसिक), सीडीओ, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और संबंधित शिक्षकों को भेजी गई है।