फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 20 lakh stolen from doctor's house, thieves took away cash and jewelry

Gorakhpur News: डॉक्टर के घर से 20 लाख की चोरी, नकद और गहने ले गए चोर

Mon, 01 Sep 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 20 lakh stolen from doctor's house, thieves took away cash and jewelry
गीडा सेक्टर-5 में फिर बढ़ीं चोरी की वारदातें, पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए
पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की रात चोरों ने सेक्टर-5 बरहुआ में डॉक्टर गणेश श्रीवास्तव के घर को निशाना बनाया। इस दौरान घर में आलमारी का लॉकर तोड़कर आठ लाख रुपये और लगभग 12 लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
डॉ. गणेश श्रीवास्तव परिवार सहित शनिवार की शाम अयोध्या दर्शन करने गए थे। देर रात करीब तीन बजे जब वह लौटे तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है और उसमें रखे रुपये व गहने गायब हैं। उन्होंने इसकी सूचना पाकर गीडा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाॅयड को बुलाकर जांच की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि गीडा क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। 21 अगस्त को थाने से महज 100 मीटर दूरी पर पिपरौली चौराहे पर अभिषेक निगम की दुकान से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। वहीं आठ जुलाई को पिपरौली बाजार से अमित मद्धेशिया की बाइक चोरी हो गई थी, और सात जुलाई को खरैला निवासी राम की बाइक चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदातों के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इस मामले में गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----------
इलेक्ट्रिक की दुकान में चोरी

जानीपुर (गोला)। थाना क्षेत्र के जानीपुर बाजार में स्थित मौर्या इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिक की दुकान में शनिवार की देर रात चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपये की कीमत का माल चोरी कर लिया। दुकान मालिक रामसकल मौर्य ने बताया कि वे रोज की तरह शनिवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि अंदर रखा सामान गायब है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दुकान की छत पर लगी सीमेंट की सीट की प्लेट हटाकर भीतर प्रवेश किया और सामान समेटकर फरार हो गए।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से गोला थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, और पुलिस अभी तक चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम दिखाई दे रही है। व्यापारी वर्ग ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ठोस कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा के जिला संयोजक इंद्रसेन राय भी वारदात की जानकारी मिलते ही जानीपुर चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस दुकान में चोरी हुई, वह चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर है, जो बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चोरियों की वारदातों पर तत्काल अंकुश लगाया जाए, ताकि आमजन भयमुक्त होकर अपना कारोबार कर सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
--
किराना की दुकान से नकदी समेत हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी
सहजनवां। थाना क्षेत्र के तहसील रोड मोड़ पर शनिवार की रात चोरों ने किराना की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से नकदी समेत 20 हजार रुपये के काजू, बादाम, तेल, गुटखा, चॉकलेट समेत अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। पिपरा निवासी जय सिंह का जय महाकाल परिवहन व प्रोविजन स्टोर्स के नाम से दुकान है। रविवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो शीशा और लाकर भी तोड़ दिया गया था। नकदी के साथ दुकान में रखा कीमती सामान गायब था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने थाने पर लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि वारदात की जांच की जा रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed