फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 19 lakh rupees robbed in the name of house construction, case filed against two including contractor

Gorakhpur News: मकान निर्माण के नाम पर 19 लाख रुपये हड़पे, ठेकेदार समेत दो पर केस

Fri, 12 Sep 2025 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 19 lakh rupees robbed in the name of house construction, case filed against two including contractor
पिपराइच। खड़राइच खुर्द गांव में मकान निर्माण के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद काम अधूरा छोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ जालसाजी व धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खड़राइच खुर्द निवासी उषा सिंह ने बताया कि नवंबर 2022 में उन्होंने 1200 वर्ग फीट में मकान निर्माण के लिए शाहपुर के फातिमा रोड निवासी आनंद सिंह गुलरिहा के रामपुर गोपालपुर निवासी भुआल को 19 लाख रुपये दिए थे। समझौते के अनुसार, निर्माण कार्य जनवरी 2023 तक पूरा करना था। आरोप है कि ठेकेदारों ने समय-समय पर अपने बैंक खाते में 13.40 लाख रुपये और मटेरियल के नाम पर 5.60 लाख रुपये जमा करा लिए। लेकिन 18 माह बीत जाने के बाद भी मकान का निर्माणकार्य पूरा नहीं किया। जब काम पूरा करने का दबाव बनाया तो दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थानाप्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed