फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 18 drivers broke the rules most times, registration will be canceled

Gorakhpur News: 18 वाहन चालकों ने सर्वाधिक बार तोड़ा नियम, निरस्त होगा रजिस्ट्रेशन

Sat, 21 Dec 2024 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 18 drivers broke the rules most times, registration will be canceled
गोरखपुर। जिले के 18 वाहनों चालकों ने नवंबर माह में 10 से अधिक बार यातायात नियमों को तोड़ा है। यातायात विभाग ने इन वाहनों के नंबर और चालान संख्या के साथ सूची तैयार कर रजिस्ट्रेशन, परमिट और लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा है। एसपी यातायात संजय कुमार का कहना है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नियम तोड़ने वाले वाहनों में सबसे अधिक एक ऑटो 36 और दो बसों का 28-28 बार चालान कटा है। हालांकि इसके पूर्व भी एसपी यातायात ने 50 वाहनों पर कार्रवाई के लिए आरटीओ को पत्र भेजे थे। कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी पत्र लिखा। फिर भी आरटीओ की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस बार भी पत्र में पूर्व के पत्रों और वाहनों पर कार्रवाई का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


यातायात विभाग ने सितंबर से ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर रही है, जिनका एक महीने में 10 से अधिक बार चालान काटा जा चुका है। विभाग का मानना है के बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्ती का कोई असर नहीं है। इसलिए इनका रजिस्ट्रेशन, परमिट और चालक का लाइसेंस निरस्त होना चाहिए। इसके लिए एसपी यातायात ने आरटीओ को सितंबर और अक्तूबर में 50 वाहनों की सूची तैयार उनका परमिट, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा। कोई कार्रवाई नहीं होने पर नवंबर में एसएसपी ने भी आरटीओ के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। एक बार फिर नवंबर में सबसे अधिक चालान कटवाने वाले वाहनों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed