फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 154 special trains will run in North Eastern Railway, will make 1209 trips

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे में चलेंगी 154 स्पेशल ट्रेनें, लगाएंगी 1209 फेरे

Tue, 08 Oct 2024 06:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
154 special trains will run in North Eastern Railway, will make 1209 trips
गोरखपुर। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए देश भर में 6,556 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें से पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर कुल 154 पूजा विशेष ट्रेनें 1,209 फेरों में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से देश के प्रमुख नगरों महबूबनगर, दिल्ली, अमृतसर, मुंबई, पुणे, चंडीगढ़, टाटानगर, सियालदह, वडोदरा, दहानू रोड आदि स्टेशनों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त छपरा से मुंबई, दिल्ली, अमृतसर, शहीद कप्तान तुषार महाजन, वडोदरा, उधना एवं दुर्ग, लालकुआं से हावड़ा एवं राजकोट, टनकपुर से दौराई, मऊ से वडोदरा एवं दिल्ली, बनारस से मुंबई, बढ़नी से दौराई, बलिया से दिल्ली तथा गाजीपुर सिटी से उधना स्टेशनों के मध्य विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे के स्टेशनों से 89 पूजा विशेष ट्रेनें 736 फेरों में चलेंगी। 65 पूजा विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिए 473 फेरों में चलाई जा रही हैं। दो महीने की अवधि के दौरान देश भर में स्पेशल ट्रेनें 6,556 फेरे लगाएंगी। पिछले वर्ष भी स्पेशल ट्रेनों ने 4,429 फेरे लगाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed